
खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) ने गुरुवार को गावां प्रखंड के मालडा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग साढ़े चार टन बेशकीमती माइका जब्त किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी से गावां और तिसरी क्षेत्र में सक्रिय अवैध माइका कारोबारियों में हड़कंप मच गया।प्रशासन की टीम ने मालडा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध रूप से जमा कर रखा गया माइका बरामद किया। जब्त माइका की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।कार्रवाई के दौरान कई कारोबारी मौके से फरार हो गए, जबकि प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।एसडीएम ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और माइका तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि जब्त माइका किसका है और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।इस कार्रवाई के बाद गावां और तिसरी क्षेत्र के अवैध माइका कारोबारियों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी लगातार छापेमारी कर अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#highlight
#jharkhand