प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन।
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप संचालक कृषि राजेश कुमार भारती ने जानकारी देते हुए कहा है कि इस वर्ष मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए जिले के सभी ऋणी और अऋणी किसानों को अपनी फसलों का बीमा कराना होगा। इसके लिए किसानों को 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते है।
बीमा क्यों जरूरी है?
✅ बुआई या रोपाई में नुकसान होने पर सहायता
✅ बाढ़, सूखा या प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा
✅ कटाई के बाद होने वाले नुकसान की भरपाई
"आपकी मेहनत को मिले सुरक्षा का कवच, खेती का जोखिम होगा कम और आय रहेगी सुरक्षित।"
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
@agrigoi
#PradhanMantriFasalBimaYojana #PMFBY #CMOChhattisgarh #Chhattishgarh #KoreaDistrict