
उज्जैन में सनसनी: मंगलनाथ क्षेत्र में साधु की संदिग्ध मौत, 10 दिन बाद समाधि खोदकर निकाला गया शव!
उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर क्षेत्र स्थित मलानी बाबा की कुटिया में रहने वाले साधु गंगेश्वरी महाराज (पूर्व नाम सुनील जोशी, निवासी जावरा) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साधु के निधन के बाद उन्हें गुपचुप तरीके से कुटिया के पीछे ही समाधि दे दी गई थी, लेकिन करीब 10 दिनों तक उनका मोबाइल बंद रहने और कोई संपर्क न होने पर उनके भाई अनिल जोशी तलाश करते हुए उज्जैन पहुंचे। यहां समाधि की बात पता चलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए कुटिया के पीछे बनी समाधि को खुदवाकर शव को बाहर निकाला और उसका पोस्टमार्टम कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा के अनुसार, पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#UjjainNews #dharnews #UjjainPolice #Mangalnath #BreakingNews CrimeNews UjjainUpdate
Dhar, Dhar | Jun 21, 2026