मध्यप्रदेश की #दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी #आशुतोषतिवारी ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। खास बात यह रही कि उनके साथ पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे। नामांकन के दौरान नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पार्टी का फैसला सर्वोपरि है और "हम आशुतोष के लिए छाती अड़ाए खड़े हैं।"
गौरतलब है कि बीजेपी ने इस बार नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद दतिया में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। हालांकि अब नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझा दिया है और सभी पार्टी के फैसले के साथ हैं।
दतिया उपचुनाव इस बार काफी दिलचस्प माना जा रहा है। बीजेपी के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह और आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव के बीच मुकाबला है। ऐसे में सभी की नजरें इस हाई-प्रोफाइल चुनाव पर टिकी हुई हैं।
.
.
.
#breakingnewswala #datiabyelection2026 #BNWTV