पोलिंग बूथों के बदलाव पर भड़की सपा
जागरण संवाददाता, वाराणसी : भारत निर्वाचन आयोग की मतदान केंद्र नियमावली की अनदेखी कर पोलिंग बूथों के स्थान परिवर्तन किए जाने के विरोध में शुक्रवार को महानगर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। महानगर महासचिव योगेंद्र यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं ने सौंपे ज्ञापन में मतदान स्थलों में किए गए बदलावों पर आपत्ति दर्ज कराई और उन्हें पूर्ववत रखने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि शहर दक्षिणी के बूथ संख्या 247, 248 और 249 को पहले के निर्धारित स्थल फलाही गर्ल्स स्कूल (कोयला बाजार) से हटाकर प्राथमिक विद्यालय (राजघाट) कर दिया गया है। सपा ने इसे वापस पुराने स्थान पर करने की मांग की है।
#LetestUpdate #LETESTNEWS #VaranasiNews 👇👇