
संदिग्ध हालात में घूम रहे दो नेपाली नागरिक ठाकुरगंज में पकड़े गए, न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए
ठाकुरगंज/किशनगंज:
ठाकुरगंज थाना पुलिस ने संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहे नेपाल के दो नागरिकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है। पूछताछ और सत्यापन के बाद दोनों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 128 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान नेपाल के झापा जिले के घोड़ामारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भद्रपुर वार्ड संख्या 9 निवासी सायर घिमरे, पिता गणेश प्रसाद घिमरे तथा यूनिस निराला, पिता टंक प्रसाद निराला के रूप में हुई है।
दोनों को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ा गया। आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बीएनएसएस की धारा 128 के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद अनुमंडल दंडाधिकारी के आदेश पर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#ViralPost #TrendingNow #PhotoOfTheDay #InstaDaily #PicOfTheDay #AmazingShot #PhotographyLovers #CaptureTheMoment #VisualStory #SocialMediaPost #DailyPhoto #TrendingPhoto #ExplorePage #ViralContent #CreativePhotography #BestShot #PhotoGallery #DigitalCreator #ContentCreator #ShareYourStory #BeautifulView #StreetPhotography #NaturePhotography #PortraitPhotography #TravelPhotography #BreakingNews #NewsUpdate #LiveUpdate Gopal Kumar Agarwal