जिहुली कांड: पीड़ित परिजनों को 25-25 हजार की मदद, JDU MLC ने दिया इंसाफ का पक्का भरोसा!
मोतिहारी के जिहुली गांव (जमुनी टोला) में पानी गिरने के विवाद में हुई दो लोगों की दुखद मर्डर के बाद, JDU MLC डॉ. खालिद अनवर ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने दोनों मृतकों के परिजनों को ₹25,000-₹25,000 की त्वरित आर्थिक सहायता सौंपी और उन्हें न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिया।
पुलिस का सख्त एक्शन:
प्रशासन ने इस मामले में 3 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है और उन पर ₹20,000-₹20,000 का इनाम भी घोषित किया गया है।
अमन-चैन की अपील:
एमएलसी डॉ. अनवर ने स्पष्ट किया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, उन्होंने गांव वालों से अपील की है कि जिहुली गांव हमेशा से आपसी भाईचारे के लिए जाना जाता है। इस दुखद घटना से हमारे सामाजिक सौहार्द में दरार नहीं आनी चाहिए।
आप भी किसी अफवाह या बहकावे में न आएं और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहय