दुःखद खबर 😭💔
बीते गुरुवार को महागामा के बसुआ चौक स्थित अर्धनिर्मित पार्क में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मासूम प्रिंस कुमार गंभीर रूप से झुलस गए थे। घटना के बाद उन्हें तत्काल महागामा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था।
कई दिनों तक जिंदगी और मौ'त से जूझने के बाद आज आखिरकार मासूम प्रिंस जिंदगी की जंग हार गया।इस दुखद समाचार ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।एक मासूम की असमय विदाई ने सभी की आंखें नम कर दी हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
#विनम्र_श्रद्धांजलि 🙏💐
# 🕉️😭 अलविदा प्रिंस... आप हमेशा सभी की यादों में जीवित रहेंगे। 🙏💐
Mahagama, Godda | Jun 17, 2026