Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

#जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा आज दिनांक- 23.06.2026 को सिकरहना अनुमंडल अंतर्गत ढाका थाना परिसर में मुहर्रम पर के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था संधारण हेतु सभी अनुमंडल स्तरीय प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्षों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी थाना अध्यक्ष जुलूस आयोजन समिति से लाइसेंस हेतु प्राप्त आवेदन में अंकित रूट का शत प्रतिशत सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने स्तर से भी संवेदनशील क्षेत्रों के रूट का सत्यापन करने के उपरांत ही नियमानुसार लाइसेंस निर्गत करने की कार्रवाई करेंगे। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी थाना अध्यक्ष के साथ अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर विधि व्यवस्था की जानकारी लेंगे तथा आवश्यकता अनुसार स्पॉट मीटिंग करेंगे। सभी थानाध्यक्ष पर्व के दौरान अपने गश्ती दल को क्रियाशील रखेंगे तथा सूत्रों के माध्यम से आसूचना संग्रह कर नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उपद्रवी एवं असामाजिक तत्वों के साथ अधिक से अधिक संख्या में निरोधात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि डीजे पूर्णत प्रतिबंधित है। सभी थानाध्यक्ष क्षेत्र में डीजे संचालकों की छापामारी कर नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। सभी थाना अध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि ताजिया जुलूस निर्धारित रूट व निर्धारित समय के अनुसार निकले। जुलूस में धारदार हथियार का प्रदर्शन नहीं होना है। सभी थाना अध्यक्ष संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी रखेंगे तथा मोहर्रम के दौरान उक्त स्थल पर भ्रमणशील रहेंगे। यह भी निदेशक किया गया कि मोहर्रम पर्व के दौरान प्रखंड व अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे क्रियाशील रखेंगे। #NetworkBihar #motiharibihar #motiharidm #MotihariNews #motiharisp #motiharipolice #eastchamparandm

Sidhaw, West Champaran | Jun 23, 2026

MORE NEWS

#जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा आज दिनांक- 23.06.2026 को सिकरहना अनुमंडल अंतर्गत ढाका थाना परिसर में मुहर्रम पर के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था संधारण हेतु सभी अनुमंडल स्तरीय प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्षों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी थाना अध्यक्ष जुलूस आयोजन समिति से लाइसेंस हेतु प्राप्त आवेदन में अंकित रूट का शत प्रतिशत सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने स्तर से भी संवेदनशील क्षेत्रों के रूट का सत्यापन करने के उपरांत ही नियमानुसार लाइसेंस निर्गत करने की कार्रवाई करेंगे। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी थाना अध्यक्ष के साथ अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर विधि व्यवस्था की जानकारी लेंगे तथा आवश्यकता अनुसार स्पॉट मीटिंग करेंगे। सभी थानाध्यक्ष पर्व के दौरान अपने गश्ती दल को क्रियाशील रखेंगे तथा सूत्रों के माध्यम से आसूचना संग्रह कर नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उपद्रवी एवं असामाजिक तत्वों के साथ अधिक से अधिक संख्या में निरोधात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि डीजे पूर्णत प्रतिबंधित है। सभी थानाध्यक्ष क्षेत्र में डीजे संचालकों की छापामारी कर नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। सभी थाना अध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि ताजिया जुलूस निर्धारित रूट व निर्धारित समय के अनुसार निकले। जुलूस में धारदार हथियार का प्रदर्शन नहीं होना है। सभी थाना अध्यक्ष संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी रखेंगे तथा मोहर्रम के दौरान उक्त स्थल पर भ्रमणशील रहेंगे। यह भी निदेशक किया गया कि मोहर्रम पर्व के दौरान प्रखंड व अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे क्रियाशील रखेंगे। #NetworkBihar #motiharibihar #motiharidm #MotihariNews #motiharisp #motiharipolice #eastchamparandm - Sidhaw News