Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

पुलिस प्रेस नोट 20.07.2026 सो रहे व्यक्ति का किया था फोन चोरी, आरोपी को गिरफ्तार फोन बरामद किया, भेजा जेल फरीदाबाद- थाना शहर बल्लभगढ़ के अंतर्गत पेड़ की छांव में सो रहे एक व्यक्ति का फोन चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान नीरज(21) वासी तिगांव रोड बल्लभगढ़ के रुप में हुई है जिसको तिगांव रोड बाईपास से 19 जुलाई को काबू किया गया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार भगत सिंह कालोनी बल्लभगढ वासी एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी अग्रसेन चौक में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह हलवाई का काम करता है, 15 जुलाई को वह खाना खाकर भगत सिंह कॉलोनी स्थित मिठाई की दुकान के सामने पेड की छांव में लेट रहा था, जहां से किसी व्यक्ति ने उसका फोन चुरा लिया। जिसकी शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित काफी समय से बेरोजगार था और उसे पैसो की जरुरत थी। जिसके चलते उसने 15 जुलाई को भगत सिंह कॉलोनी स्थित हरिओम स्वीट्स के सामने पेड़ की छांव में सो रहे एक व्यक्ति का मोबाईल को चुराया था। पुलिस की टीम ने आरोपित से चोरीशुदा मोबाईल फोन बरामद कर लिया है और माननीय न्यायलय में पेश कर उसको जेल भेजा दिया है। प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

Faridabad, Faridabad | Jul 20, 2026

MORE NEWS

अचानक बेहोश होने पर क्या करें? जानिए यह सरल उपाय | Dr. Biswaroop Roy Chowdhury
Helpline: 9312286540
WhatsApp: 9560979433
#DrBRC #HealthAwareness #FirstAid #EmergencyCare

अचानक बेहोश होने पर क्या करें? जानिए यह सरल उपाय | Dr. Biswaroop Roy Chowdhury Helpline: 9312286540 WhatsApp: 9560979433 #DrBRC #HealthAwareness #FirstAid #EmergencyCare

Faridabad, Faridabad | Jul 26, 2026

"सांप ने डसा, सपेरों के चक्कर में बिगड़ी हालत, कई जगह लगाए निशान, गंभीर अवस्था में रेफर"

👉Breaking: सांप के डंसने के बाद सपेरों के चक्कर में फंसा युवक, हालत बिगड़ने पर किया गया रेफर

#BreakingNews #SnakeBite #SnakeAttack #MedicalEmergency #HealthAlert #EmergencyCare #SaveLives #Faridabad #Haryana #A2ZNewsUpdate #NewsUpdate #LocalNews #StaySafe #PublicAwareness #Hospital #CriticalCondition #SnakeBiteAwareness #TimelyTreatment #IndiaNews #ViralNews

"सांप ने डसा, सपेरों के चक्कर में बिगड़ी हालत, कई जगह लगाए निशान, गंभीर अवस्था में रेफर" 👉Breaking: सांप के डंसने के बाद सपेरों के चक्कर में फंसा युवक, हालत बिगड़ने पर किया गया रेफर #BreakingNews #SnakeBite #SnakeAttack #MedicalEmergency #HealthAlert #EmergencyCare #SaveLives #Faridabad #Haryana #A2ZNewsUpdate #NewsUpdate #LocalNews #StaySafe #PublicAwareness #Hospital #CriticalCondition #SnakeBiteAwareness #TimelyTreatment #IndiaNews #ViralNews

Faridabad, Faridabad | Jul 26, 2026

अवैध देसी कट्टा रखने व बेचने वाला गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की कार्रवाई

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, राजेश कुमार मोहन के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। 25 जुलाई को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने अवैध हथियार रखने व हथियार को बेचने वाले आरोपी सहित 2 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जुलाई 2026 को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि रोहित (24 वर्ष), निवासी गांव गोच्छी, फरीदाबाद अवैध हथियार लेकर जीवन नगर पार्ट-2 क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रोहित को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ।

जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना मुजेसर में शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार करके जांच आरंभ की गई।

जांच के दौरान रोहित ने खुलासा किया कि उसने यह अवैध देसी कट्टा अपने दोस्त फिरोज से ₹6,500 में खरीदा था। इस जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फिरोज को भी मुजेसर फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपितों का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है, फिरोज के विरुद्ध थाना सेक्टर-7 में हत्या का एक मामला दर्ज है, जबकि रोहित के खिलाफ मारपीट सहित दो मामले दर्ज हैं। जिनको माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से रोहित को न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया, जबकि फिरोज को 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जिससे अवैध हथियार के सोर्स बारे पूछताछ की जा रही है...

अवैध देसी कट्टा रखने व बेचने वाला गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की कार्रवाई फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, राजेश कुमार मोहन के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। 25 जुलाई को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने अवैध हथियार रखने व हथियार को बेचने वाले आरोपी सहित 2 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जुलाई 2026 को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि रोहित (24 वर्ष), निवासी गांव गोच्छी, फरीदाबाद अवैध हथियार लेकर जीवन नगर पार्ट-2 क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रोहित को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना मुजेसर में शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार करके जांच आरंभ की गई। जांच के दौरान रोहित ने खुलासा किया कि उसने यह अवैध देसी कट्टा अपने दोस्त फिरोज से ₹6,500 में खरीदा था। इस जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फिरोज को भी मुजेसर फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है, फिरोज के विरुद्ध थाना सेक्टर-7 में हत्या का एक मामला दर्ज है, जबकि रोहित के खिलाफ मारपीट सहित दो मामले दर्ज हैं। जिनको माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से रोहित को न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया, जबकि फिरोज को 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जिससे अवैध हथियार के सोर्स बारे पूछताछ की जा रही है...

Faridabad, Faridabad | Jul 26, 2026

सेक्टर-55 के हितों की रक्षा के लिए एकजुट हों निवासी: गुरमीत सिंह देओल

गोकुलम सोसायटी के अतिरिक्त बिजली लोड का विरोध, 60 फुट रोड पर भारी वाहनों पर रोक और गुड़गांव नहर किनारे सड़क निर्माण की उठाई मांग

फरीदाबाद A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ सेक्टर-55 की नागरिक समस्याओं, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर हरियाणा प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स महासंघ के प्रदेश महासचिव एवं FEAWA के कार्यवाहक जिला महासचिव सरदार गुरमीत सिंह देओल ने सेक्टरवासियों से एकजुट होकर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।

देओल ने कहा कि सेक्टर-55 लंबे समय से बिजली, पानी, सीवर, यातायात और सुरक्षा जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए नया फीडर सेक्टर-23 से जोड़ने का कार्य किया गया है, जिससे लोगों को राहत मिली है। हालांकि, गोकुलम सोसायटी के अतिरिक्त विद्युत भार को सेक्टर-55 के मौजूदा फीडर पर डालने की सूचना से स्थानीय लोगों में चिंता है। उन्होंने कहा कि किसी भी बाहरी विकास कार्य का सेक्टर की मूलभूत सुविधाओं पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।

उन्होंने सेक्टर-55 की 60 फुट रोड पर बाहरी, कमर्शियल और भारी औद्योगिक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि तेज रफ्तार वाहनों से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा खतरे में रहती है। प्रशासन से इस मार्ग पर प्रभावी यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग भी की गई।

गुरमीत सिंह देओल ने सेक्टर-25 से प्रतापगढ़ पुल तक गुड़गांव नहर के दोनों किनारों पर लगभग 60 फुट चौड़ी सड़क बनाने की मांग दोहराई। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा, ट्रैफिक का दबाव कम होगा और आवागमन सुगम बनेगा। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण की मंजूरी प्रक्रिया आगे बढ़ने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने सेक्टरवासियों से केवल सोशल मीडिया पर शिकायतें करने के बजाय जरूरत पड़ने पर मौके पर पहुंचकर अपनी एकजुटता दिखाने की अपील की। उनका कहना था कि सेक्टर के हितों की रक्षा के लिए सभी निवासियों को मिलकर लोकतांत्रिक और वैधानिक तरीके से संघर्ष करना होगा।

देओल ने पानी की आपूर्ति को लेकर भी लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सप्लाई शुरू होते ही मोटर न चलाएं, पहले पाइपलाइन में पर्याप्त दबाव बनने दें ताकि सभी क्षेत्रों में समान रूप से पानी पहुंच सके। साथ ही उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुपों में केवल सत्यापित सूचनाएं साझा करने और अफवाहों से बचने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि सेक्टर-55 में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और बच्चे रहते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जरूरत पड़ने पर बैठक, ज्ञापन, शांतिपूर्ण धरना और अन्य लोकतांत्रिक माध्यमों से अपनी मांगों को आगे बढ़ाने की बात कही।

अंत में गुरमीत सिंह देओल ने "एक सेक्टर—एक आवाज—एक संघर्ष" का आह्वान करते हुए कहा कि व्यक्तिगत हितों से ऊपर सेक्टर-55 का सामूहिक हित होना चाहिए और एकजुटता ही क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

सेक्टर-55 के हितों की रक्षा के लिए एकजुट हों निवासी: गुरमीत सिंह देओल गोकुलम सोसायटी के अतिरिक्त बिजली लोड का विरोध, 60 फुट रोड पर भारी वाहनों पर रोक और गुड़गांव नहर किनारे सड़क निर्माण की उठाई मांग फरीदाबाद A2z न्यूज़ update, आप की आवाज़ सेक्टर-55 की नागरिक समस्याओं, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर हरियाणा प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स महासंघ के प्रदेश महासचिव एवं FEAWA के कार्यवाहक जिला महासचिव सरदार गुरमीत सिंह देओल ने सेक्टरवासियों से एकजुट होकर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है। देओल ने कहा कि सेक्टर-55 लंबे समय से बिजली, पानी, सीवर, यातायात और सुरक्षा जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए नया फीडर सेक्टर-23 से जोड़ने का कार्य किया गया है, जिससे लोगों को राहत मिली है। हालांकि, गोकुलम सोसायटी के अतिरिक्त विद्युत भार को सेक्टर-55 के मौजूदा फीडर पर डालने की सूचना से स्थानीय लोगों में चिंता है। उन्होंने कहा कि किसी भी बाहरी विकास कार्य का सेक्टर की मूलभूत सुविधाओं पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने सेक्टर-55 की 60 फुट रोड पर बाहरी, कमर्शियल और भारी औद्योगिक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि तेज रफ्तार वाहनों से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा खतरे में रहती है। प्रशासन से इस मार्ग पर प्रभावी यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग भी की गई। गुरमीत सिंह देओल ने सेक्टर-25 से प्रतापगढ़ पुल तक गुड़गांव नहर के दोनों किनारों पर लगभग 60 फुट चौड़ी सड़क बनाने की मांग दोहराई। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा, ट्रैफिक का दबाव कम होगा और आवागमन सुगम बनेगा। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण की मंजूरी प्रक्रिया आगे बढ़ने का आश्वासन दिया है। उन्होंने सेक्टरवासियों से केवल सोशल मीडिया पर शिकायतें करने के बजाय जरूरत पड़ने पर मौके पर पहुंचकर अपनी एकजुटता दिखाने की अपील की। उनका कहना था कि सेक्टर के हितों की रक्षा के लिए सभी निवासियों को मिलकर लोकतांत्रिक और वैधानिक तरीके से संघर्ष करना होगा। देओल ने पानी की आपूर्ति को लेकर भी लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सप्लाई शुरू होते ही मोटर न चलाएं, पहले पाइपलाइन में पर्याप्त दबाव बनने दें ताकि सभी क्षेत्रों में समान रूप से पानी पहुंच सके। साथ ही उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुपों में केवल सत्यापित सूचनाएं साझा करने और अफवाहों से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सेक्टर-55 में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और बच्चे रहते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जरूरत पड़ने पर बैठक, ज्ञापन, शांतिपूर्ण धरना और अन्य लोकतांत्रिक माध्यमों से अपनी मांगों को आगे बढ़ाने की बात कही। अंत में गुरमीत सिंह देओल ने "एक सेक्टर—एक आवाज—एक संघर्ष" का आह्वान करते हुए कहा कि व्यक्तिगत हितों से ऊपर सेक्टर-55 का सामूहिक हित होना चाहिए और एकजुटता ही क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

Faridabad, Faridabad | Jul 26, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में देश की युवा शक्ति को सराहा : राजेश नागर 

खुले दरबार में मंत्री राजेश नागर ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकांश का मौके पर समाधान

Aonenews अरविन्द बक्शी 
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेश नागर के निवास पर प्रत्येक रविवार की तरह आयोजित खुले दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। मंत्री ने एक-एक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समाधान कराया। जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई संभव नहीं थी, उन्हें शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
खुले दरबार में कई ऐसे नागरिक भी पहुंचे, जिनकी समस्याओं का पूर्व में समाधान हो चुका था। उन्होंने मंत्री राजेश नागर का आभार व्यक्त करते हुए उनके जनसरोकार और त्वरित कार्यशैली की सराहना की। मंत्री ने सभी की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए कहा कि जनता की सेवा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता है।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने उपस्थित लोगों से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकसित हरियाणा के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और इसमें जनसहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नागरिकों से अपने क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने की अपील की।

खुले दरबार के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें एपिसोड का भी लाइव प्रसारण देखा। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश की युवा शक्ति, उनकी प्रतिभा और क्षमता की सराहना करते हुए अंतरराष्ट्रीय ओलम्पियाड में भारतीय विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने देशवासियों से पॉलिथीन मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पौधा मां के नाम' अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में देश की युवा शक्ति को सराहा : राजेश नागर खुले दरबार में मंत्री राजेश नागर ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकांश का मौके पर समाधान Aonenews अरविन्द बक्शी फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेश नागर के निवास पर प्रत्येक रविवार की तरह आयोजित खुले दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। मंत्री ने एक-एक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समाधान कराया। जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई संभव नहीं थी, उन्हें शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। खुले दरबार में कई ऐसे नागरिक भी पहुंचे, जिनकी समस्याओं का पूर्व में समाधान हो चुका था। उन्होंने मंत्री राजेश नागर का आभार व्यक्त करते हुए उनके जनसरोकार और त्वरित कार्यशैली की सराहना की। मंत्री ने सभी की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए कहा कि जनता की सेवा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता है। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने उपस्थित लोगों से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकसित हरियाणा के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और इसमें जनसहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नागरिकों से अपने क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने की अपील की। खुले दरबार के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें एपिसोड का भी लाइव प्रसारण देखा। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश की युवा शक्ति, उनकी प्रतिभा और क्षमता की सराहना करते हुए अंतरराष्ट्रीय ओलम्पियाड में भारतीय विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने देशवासियों से पॉलिथीन मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पौधा मां के नाम' अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

Faridabad, Faridabad | Jul 26, 2026