Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

देवरिया: एडीओ पंचायत सेवा संघ ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर डीपीआरओ को सौंपा ज्ञापन देवरिया। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सेवा संघ, जनपद शाखा देवरिया ने बुधवार को अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को ज्ञापन सौंपा। संघ ने 3 जुलाई 2026 को हुई बैठक में पारित प्रस्तावों के शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण की मांग की। संघ के अध्यक्ष चन्द्रभूषण मणि त्रिपाठी एवं मंत्री विन्ध्याचल सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लंबित समस्याओं का समाधान आवश्यक है। प्रमुख मांगें मोबाइल भत्ता तथा वाहन/निरीक्षण भत्ते का शीघ्र भुगतान। कार्यालय व्यय भत्ता एवं अंत्येष्टि स्थल निर्माण की कंटीजेंसी राशि का भुगतान। रिक्त विकास खंडों में नियमों के अनुरूप सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को प्रभार दिया जाए, न कि ग्राम पंचायत अधिकारियों को। पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान शिथिल कर्मचारियों पर समयबद्ध कार्रवाई। सचिवों के क्लस्टर में तैनाती के लिए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के प्रस्ताव को शामिल किया जाए। स्थापना लिपिक द्वारा मनमाने तरीके से सूचनाएं अग्रेषित किए जाने पर रोक लगाई जाए। संघ ने उम्मीद जताई कि विभाग उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर लंबित समस्याओं का समाधान करेगा। इस दौरान संरक्षक राजेश राय, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सागर, चंद्र प्रकाश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Salempur, Deoria | Jul 15, 2026

MORE NEWS

देवरिया: 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत डायट परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण

देवरिया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत रामपुर कारखाना स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर डायट परिवार, डीएलएड प्रशिक्षु, परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं तथा जनपद के सभी एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं, बल्कि पौधों को वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण और संवर्धन करना भी है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं समस्त स्टाफ, अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अलावा डायट के प्रवक्ता अनिल कुमार तिवारी, जितेन्द्र कुमार, आफताब अहमद, दिलीप गौंड, सीमा कुमारी, कार्यालय सहायक सत्यम श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार मौर्य, एसआरजी आदित्य नारायण, एआरपी अग्निवेश दीक्षित, सत्यनारायण मणि, संदीप जायसवाल, भगवती द्विवेदी, उपेन्द्र उपाध्याय, सगीर अहमद, केशव कुमार, परशुराम यादव, सतीश मिश्र, राकेश सिंह, गोविन्द सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

#Deoria #EkPedMaaKeNaam #TreePlantation #Environment #DIETDeoria #DailyUPLive

देवरिया: 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत डायट परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण देवरिया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत रामपुर कारखाना स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर डायट परिवार, डीएलएड प्रशिक्षु, परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं तथा जनपद के सभी एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं, बल्कि पौधों को वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण और संवर्धन करना भी है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं समस्त स्टाफ, अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अलावा डायट के प्रवक्ता अनिल कुमार तिवारी, जितेन्द्र कुमार, आफताब अहमद, दिलीप गौंड, सीमा कुमारी, कार्यालय सहायक सत्यम श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार मौर्य, एसआरजी आदित्य नारायण, एआरपी अग्निवेश दीक्षित, सत्यनारायण मणि, संदीप जायसवाल, भगवती द्विवेदी, उपेन्द्र उपाध्याय, सगीर अहमद, केशव कुमार, परशुराम यादव, सतीश मिश्र, राकेश सिंह, गोविन्द सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। #Deoria #EkPedMaaKeNaam #TreePlantation #Environment #DIETDeoria #DailyUPLive

Salempur, Deoria | Jul 16, 2026

भटनी लल्लन चौराहे के समीप ई रिक्शा हुआ दुर्घनाग्रस्त
विस्तृत खबर की प्रतीक्षा

भटनी लल्लन चौराहे के समीप ई रिक्शा हुआ दुर्घनाग्रस्त विस्तृत खबर की प्रतीक्षा

Salempur, Deoria | Jul 16, 2026

मोटू पतलू भी अब देवरिया पोस्ट के साथ...!

मोटू पतलू भी अब देवरिया पोस्ट के साथ...!

Salempur, Deoria | Jul 16, 2026

देवरिया: एडीओ पंचायत सेवा संघ ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर डीपीआरओ को सौंपा ज्ञापन देवरिया। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सेवा संघ, जनपद शाखा देवरिया ने बुधवार को अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को ज्ञापन सौंपा। संघ ने 3 जुलाई 2026 को हुई बैठक में पारित प्रस्तावों के शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण की मांग की। संघ के अध्यक्ष चन्द्रभूषण मणि त्रिपाठी एवं मंत्री विन्ध्याचल सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लंबित समस्याओं का समाधान आवश्यक है। प्रमुख मांगें मोबाइल भत्ता तथा वाहन/निरीक्षण भत्ते का शीघ्र भुगतान। कार्यालय व्यय भत्ता एवं अंत्येष्टि स्थल निर्माण की कंटीजेंसी राशि का भुगतान। रिक्त विकास खंडों में नियमों के अनुरूप सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को प्रभार दिया जाए, न कि ग्राम पंचायत अधिकारियों को। पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान शिथिल कर्मचारियों पर समयबद्ध कार्रवाई। सचिवों के क्लस्टर में तैनाती के लिए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के प्रस्ताव को शामिल किया जाए। स्थापना लिपिक द्वारा मनमाने तरीके से सूचनाएं अग्रेषित किए जाने पर रोक लगाई जाए। संघ ने उम्मीद जताई कि विभाग उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर लंबित समस्याओं का समाधान करेगा। इस दौरान संरक्षक राजेश राय, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सागर, चंद्र प्रकाश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। - Salempur News