हरियाणा विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने चेयरपर्सन Ram Kumar Kashyap - MLA Indri की अध्यक्षता में पानीपत में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
समिति ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं तथा उनके संरक्षण की भी ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। समिति ने इसके उपरांत शहीद उधम सिंह स्टेडियम तथा एचएसवीपी द्वारा विकसित अर्बन फॉरेस्ट, सेक्टर-19 यूआईई का निरीक्षण किया।