Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

डोमचांच के बगड़ो वंशाटांड निवासी ने डोमचांच स्थित होंडा शोरूम से खरीदी गई नई स्कूटी के बार-बार खराब होने का आरोप कोडरमा:डोमचांच प्रखंड के बगड़ो पंचायत वंशाटांड निवासी मोहम्मद नईम ने डोमचांच स्थित होंडा शोरूम से खरीदी गई नई स्कूटी के बार-बार खराब होने का आरोप लगाया है। नईम का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले उन्होंने लगभग 1.22 लाख रुपये कीमत की होंडा डियो स्मार्ट स्कूटी खरीदी थी, जबकि कागजी प्रक्रिया व अन्य खर्च मिलाकर वाहन की कुल लागत करीब 1.32 लाख रुपये पड़ी।नईम के अनुसार स्कूटी खरीदने के महज चार दिन बाद ही वाहन में तकनीकी खराबी आ गई और वह अचानक बंद हो गई। शिकायत के बाद स्कूटी को शोरूम के सर्विस सेंटर लाया गया, जहां मरम्मत कर वापस कर दिया गया। लेकिन कुछ ही समय बाद फिर वही समस्या सामने आ गई। उनका दावा है कि एक सप्ताह के भीतर स्कूटी दो से तीन बार खराब हो चुकी है, जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी, खासकर घर में शादी समारोह के दौरान।वाहन मालिक का कहना है कि नई स्कूटी बार-बार खराब होने से उनका भरोसा टूट गया है। उन्होंने शोरूम प्रबंधन से स्कूटी बदलकर नई स्कूटी देने या फिर लिखित रूप से यह आश्वासन देने की मांग की है कि भविष्य में यदि वही समस्या दोबारा आती है तो वाहन बदला जाएगा।वहीं शोरूम के मैनेजर ने बताया कि स्कूटी में वायरिंग से जुड़े एक सॉकेट का तकनीकी फॉल्ट था, जिसे ठीक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वाहन वारंटी अवधि में है और भविष्य में कोई समस्या आने पर कंपनी की ओर से वाहन को ग्राहक के घर से लाकर मरम्मत कर वापस पहुंचाने की सुविधा भी दी जाएगी। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वाहन का रजिस्ट्रेशन और नंबर जारी हो जाने के बाद उसे बदलकर नई स्कूटी देने का कोई प्रावधान नहीं है।फिलहाल वाहन मालिक स्कूटी बदलने की मांग पर अड़े हुए हैं, जबकि शोरूम प्रबंधन मरम्मत कर वाहन देने की बात कह रहा है। ऐसे में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Koderma, Kodarma | Jun 13, 2026

MORE NEWS

लव मैरेज हो कोई दिक्कत नही8 लेकिन मां बाप की मर्जी से हो 

वैसे भी की लंपट लोग के लव मैरिज का उपाय बस एक ही है।लाल यादव जी का तेल पिलावन रैली वाला लाठी से पचास पचास लाठी दोनों को मारो सारा प्यार का भूत भाग जाएगा।

लव मैरेज हो कोई दिक्कत नही8 लेकिन मां बाप की मर्जी से हो वैसे भी की लंपट लोग के लव मैरिज का उपाय बस एक ही है।लाल यादव जी का तेल पिलावन रैली वाला लाठी से पचास पचास लाठी दोनों को मारो सारा प्यार का भूत भाग जाएगा।

Koderma, Kodarma | Jun 15, 2026

झारखंडी धाम

झारखंडी धाम

Koderma, Kodarma | Jun 15, 2026

कोडरमा में खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत रविवार को अस्मिता महिला साइक्लिंग सिटी लीग एवं विश्व साइकिल पखवाड़ा का आयोजन किया गया। जेजे कॉलेज से निकली साइकिल रैली में 200 से अधिक छात्राओं और महिलाओं ने भाग लिया। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, डीडीसी रवि जैन समेत कई अधिकारियों ने साइकिल चलाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो कठिनाइयों का सामना करते हुए आगे बढ़ते हैं। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में दीपा कुमारी, श्वेता कुमारी और प्रीति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

कोडरमा में खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत रविवार को अस्मिता महिला साइक्लिंग सिटी लीग एवं विश्व साइकिल पखवाड़ा का आयोजन किया गया। जेजे कॉलेज से निकली साइकिल रैली में 200 से अधिक छात्राओं और महिलाओं ने भाग लिया। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, डीडीसी रवि जैन समेत कई अधिकारियों ने साइकिल चलाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। उपायुक्त ने कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो कठिनाइयों का सामना करते हुए आगे बढ़ते हैं। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में दीपा कुमारी, श्वेता कुमारी और प्रीति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

Koderma, Kodarma | Jun 14, 2026

थाना के आदेश के बावजूद भूमि पर निर्माण कार्य जारी, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग

कोडरमा। डोमचांच थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी श्रीकांत पाण्डेय ने मुख्यमंत्री को आवेदन देकर भूमि विवाद मामले में हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके घर के सामने स्थित खाता संख्या-165 एवं प्लॉट संख्या-20, 30 की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा और निर्माण कार्य का प्रयास किया जा रहा है।

आवेदन में कहा गया है कि उक्त भूमि का उपयोग उनके परिवार द्वारा वर्षों से खेती-बारी तथा पशु बांधने के लिए किया जाता रहा है। आरोप है कि गांव के कुछ लोग जबरन घेराबंदी कर अवैध निर्माण कराने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती है, जिससे परिवार भय के माहौल में जी रहा है।

श्रीकांत पाण्डेय ने बताया कि इस मामले की शिकायत पूर्व में डोमचांच थाना, अंचल कार्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी, उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक कोडरमा से भी की जा चुकी है। उन्होंने दावा किया कि 11 जुलाई 2025 को थाना दिवस के दौरान संबंधित भूमि पर निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है।

आवेदक ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने तथा भूमि पर अवैध निर्माण और कब्जे को रोकने की मांग की है।

थाना के आदेश के बावजूद भूमि पर निर्माण कार्य जारी, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग कोडरमा। डोमचांच थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी श्रीकांत पाण्डेय ने मुख्यमंत्री को आवेदन देकर भूमि विवाद मामले में हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके घर के सामने स्थित खाता संख्या-165 एवं प्लॉट संख्या-20, 30 की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा और निर्माण कार्य का प्रयास किया जा रहा है। आवेदन में कहा गया है कि उक्त भूमि का उपयोग उनके परिवार द्वारा वर्षों से खेती-बारी तथा पशु बांधने के लिए किया जाता रहा है। आरोप है कि गांव के कुछ लोग जबरन घेराबंदी कर अवैध निर्माण कराने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती है, जिससे परिवार भय के माहौल में जी रहा है। श्रीकांत पाण्डेय ने बताया कि इस मामले की शिकायत पूर्व में डोमचांच थाना, अंचल कार्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी, उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक कोडरमा से भी की जा चुकी है। उन्होंने दावा किया कि 11 जुलाई 2025 को थाना दिवस के दौरान संबंधित भूमि पर निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है। आवेदक ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने तथा भूमि पर अवैध निर्माण और कब्जे को रोकने की मांग की है।

Koderma, Kodarma | Jun 14, 2026

कोडरमा में भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर मंथन
कोडरमा नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को 2 बजे आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ एवं संस्थापक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन की वर्तमान स्थिति तथा पुराने कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की. पूर्व जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा को खड़ा करने और गांव-गांव तक पहुंचाने में पुराने कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में कई पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है, जिससे उनमें असंतोष की भावना बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सभी पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय कर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी।वहीं, संयुक्त हजारीबाग-कोडरमा जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष ने भाजपा के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि जब पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष कर रही थी, तब कोडरमा ने भाजपा का झंडा बुलंद रखा था। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने वाले कई दिवंगत कार्यकर्ताओं को भी श्रद्धापूर्वक याद किया और उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।बैठक में संगठन विस्तार, पुराने कार्यकर्ताओं के सम्मान तथा आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

कोडरमा में भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर मंथन कोडरमा नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को 2 बजे आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ एवं संस्थापक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन की वर्तमान स्थिति तथा पुराने कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की. पूर्व जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा को खड़ा करने और गांव-गांव तक पहुंचाने में पुराने कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में कई पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है, जिससे उनमें असंतोष की भावना बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सभी पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय कर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी।वहीं, संयुक्त हजारीबाग-कोडरमा जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष ने भाजपा के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि जब पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष कर रही थी, तब कोडरमा ने भाजपा का झंडा बुलंद रखा था। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने वाले कई दिवंगत कार्यकर्ताओं को भी श्रद्धापूर्वक याद किया और उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।बैठक में संगठन विस्तार, पुराने कार्यकर्ताओं के सम्मान तथा आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

Koderma, Kodarma | Jun 14, 2026