सेवा की कहानी
ग्राम खेमड़ा, मालखरौदा के किसान श्री गेंदराम साहू ने राष्ट्रीय मिशन ऑन एडिबल ऑयल–ऑयलसीड्स योजना के तहत उन्नत मूंगफली खेती अपनाई।
उन्नत बीज, तकनीकी मार्गदर्शन और संतुलित उर्वरक प्रबंधन से उन्होंने एक हेक्टेयर में 24 क्विंटल उत्पादन कर 1.72 लाख रुपये की आय अर्जित की।
पहले धान की खेती से सीमित आय प्राप्त होती थी। मूंगफली की सफल खेती से उत्साहित श्री साहू ने योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#सेवा_सेतु
#सेवा_की_कहानी
#saktidist