Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

धर्मशाला,12 जुलाई, जिला कांगड़ा कांग्रेस अध्यक्ष ,सांसद अनुराग शर्मा ने जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि 14 जुलाई को राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में होने वाले जिला कांग्रेस कमेटी के भजन कीर्तन में शामिल हो। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने संघ के साथ मिल कर लोगों की आस्था की चोरी की है,इस चोरी के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश में एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। अनुराग शर्मा ने एक बयान में आज यहां कहा कि भाजपा ने हमेशा ही अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए लोगों की धार्मिक आस्था से खिलवाड़ किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर से हजारों करोड़ का चंदा चोरी एक बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच अगर उच्चारण न्यायालय के न्यायधीश से होती है तो इसमें कई चोकाने वाले खुलासे सामने आएंगे। अनुराग शर्मा ने कहा है कि एसआईटी की जांच केवल छोटे कर्मचारियों तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के मुखिया अपने पद से त्यागपत्र देकर किनारे हो गए है। उनसे कोई भी पूछताछ नही हो रही है। चपत राय का यह बयान की अगर उन्हें किसी प्रकार से तंग करने की कोशिश की गई तो वह बड़े खुलासे करंगे,अपने आप मे किसी बड़ी साजिश की ओर इंगित करता है। अनुराग शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें राम मंदिर में दानपात्र से चोरी,नीट पेपर लीक,युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी जैसे अनेक मुद्दे है जिन्हें जोर शोर से उठाया जाएगा। अनुराग शर्मा ने जिला कांग्रेस कमेटी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी पदाधिकारियों, नगर निगम के सभी कांग्रेस पार्षदो,पूर्व पार्षदो व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह सब एकजुट होकर 14 जुलाई से भाजपा के खिलाफ शुरू किए जाने वाले इस अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले और लोगों की मजबूत आवाज बनें।

Dharamshala, Kangra | Jul 12, 2026

MORE NEWS