Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

धर्मशाला : मैट्रिक एवं जमा दो अनुपूरक परीक्षाओं के प्रवेश पत्र अपलोड, अभ्यर्थी एवं विद्यालय करें डाउनलोड | Kangra Express हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE), धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 की मैट्रिक एवं जमा दो (नियमित) श्रेणी की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र (Admit Cards) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दिए गए हैं। इन परीक्षाओं में कंपार्टमेंट, Essential Improvement, Optional Improvement, Special Chance, Additional Subject, Diploma Holder Re-appear तथा बोर्ड नियमों के अंतर्गत अनुमन्य अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि मैट्रिक (नियमित) श्रेणी की अनुपूरक परीक्षाएं दिनांक 03 जुलाई से 10 जुलाई, 2026 तक तथा जमा दो (नियमित) श्रेणी की अनुपूरक परीक्षाएं 03 जुलाई से 16 जुलाई, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं प्रातःकालीन सत्र में प्रातः 8:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगी। डॉ. शर्मा ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध Student Corner के माध्यम से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त संबंधित विद्यालय भी अपने School Login के माध्यम से विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उन्हें उपलब्ध करवा सकते हैं। विशेष अवसर (Special Chance) प्राप्त अभ्यर्थियों को भी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में उपस्थित होना सुनिश्चित करने के लिए सूचित किया गया है। बोर्ड अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे परीक्षा तिथि से पूर्व अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उनमें अंकित विवरण, परीक्षा केंद्र एवं विषयों की जानकारी का अवलोकन कर लें तथा परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड द्वारा जारी जिला एवं श्रेणीवार हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

Kangra, Kangra | Jul 1, 2026

MORE NEWS