बिसौली में दिनदहाड़े लाखों की चोरी का 36 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, नकदी व जेवर बरामद
बिसौली (बदायूं)। थाना बिसौली क्षेत्र की खाटू श्याम कॉलोनी में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 1 लाख 90 हजार 400 रुपये की नकदी, एक जोड़ी कड़े, एक जोड़ी पायल तथा तीन सफेद धातु के सिक्के बरामद किए गए हैं।
#badaun #bisauli #badaunnews #badaun24news
Bisauli, Budaun | Jun 11, 2026