आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में आज जनपद के थाना कोल्हुई क्षेत्र अंतर्गत पुलिस बल द्वारा मुस्तैदी दिखाते हुए पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया गया।
थाना प्रभारी कोल्हुई के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और कस्बों में रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।