#Mahendergarh जिले के #Ateli क्षेत्र की बेटी भव्या गुणवाल ने विदेशों में लहराया परचम, जीता गोल्ड मेडल
लिथुआनिया की राजधानी विलनियस में आयोजित 37वें अंतरराष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलंपियाड में भारत के चार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इन सभी ने पदक जीते, जिनमें भव्या गुणवाल अकेली ऐसी प्रतिभागी रहीं जिन्होंने देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया। इस बड़ी सफलता पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से भव्या और पूरी टीम को बधाई दी है। #indianews16