गिरिडीह जिला प्रशासन के प्रयासों सेगिरिडीह बरगंडा चौक के समीप आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आधार सेवा केंद्र (ASK) जिलेवासियों के लिए आधार संबंधी सेवाओं का प्रमुख केंद्र बन गया है। यहां प्रतिदिन 300 से अधिक लोग नए आधार नामांकन, मोबाइल नंबर अपडेट, बायोमेट्रिक, पता, जन्मतिथि, ई-मेल, दस्तावेज़ अपडेट और आधार प्रिंट जैसी सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। केंद्र सप्ताह के सातों दिन संचालित रहता है, जिससे नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी दिन सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। वातानुकूलित कार्यालय, स्वच्छ पेयजल, आरामदायक प्रतीक्षालय और दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाओं के कारण यह केंद्र लोगों के भरोसे का केंद्र बन चुका है।
#Giridih #Jharkhand #Aadhaar #AadhaarSevaKendra#giridihviews