चित्रकूट- मझगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पटनी से आज सुबह लापता हुई मासूम बच्ची राखी मवासी को मझगवां थाना पुलिस और स्थानीय लोगों की सजगता से महज 12 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढ निकाला गया है। पुलिस ने बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।