Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

देहरा नगर परिषद चुनाव: कांग्रेस 5, बीजेपी 2 — अध्यक्ष पद को लेकर सस्पेंस तेज #kangralive #dehra देहरा (कांगड़ा लाईव)। नगर परिषद देहरा के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 7 में से 5 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि बीजेपी को 2 सीटों से संतोष करना पड़ा। इस जीत के बाद देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर गदगद नजर आ रही हैं और कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है। वार्डवार परिणाम इस प्रकार रहे: - वार्ड 1: निष्ठा चंबयाल (कांग्रेस) - वार्ड 2: मलकीयत सिंह परमार (भाजपा) - वार्ड 3: नरेश कुमार (कांग्रेस) - वार्ड 4: उपासना सूद (कांग्रेस) - वार्ड 5: किरण (कांग्रेस) - वार्ड 6: पारस चौहान (भाजपा) - वार्ड 7: किरण शर्मा (कांग्रेस) विधायक ने पार्षदों संग की बैठक चुनाव परिणाम आने के बाद विधायक कमलेश ठाकुर ने आज नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में नगर परिषद के आगामी गठन, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। माना जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी लाइन और रणनीति को लेकर भी स्पष्ट संकेत दिए गए हैं। अध्यक्ष पद की दौड़ में कई नाम नगर परिषद अध्यक्ष पद की संभावित दौड़ में कांग्रेस के नरेश कुमार, उपासना सूद और निष्ठा चंबयाल के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं। हालांकि अंतिम फैसला निर्वाचित पार्षदों और राजनीतिक समीकरणों पर निर्भर करेगा। इस बीच उपासना सूद के पति सपन सूद की एक फेसबुक पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में चर्चा और तेज कर दी है। उन्होंने लिखा— “यदभावि न तदभावी, भावि चेन्न तदन्यथा।।” इसका अर्थ है कि जो होने वाला नहीं है, वह नहीं होगा और जो होना तय है, उसे कोई बदल नहीं सकता। इसे अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर एक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस अपने बहुमत को कैसे साधती है और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के पद पर किसे जिम्मेदारी सौंपी जाती है। आने वाले दिनों में देहरा की सियासत और गर्माने के आसार हैं।

Kangra, Kangra | Jun 4, 2026

MORE NEWS