जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए बेगूसराय के रतनपुर निवासी **BSF जवान मनीष कुमार** के घर केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह पहुंचे।
गिरिराज सिंह ने शहीद मनीष कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
श्रद्धांजलि के दौरान गिरिराज सिंह **शहीद मनीष कुमार की बेटी को गोद में लेकर भावुक नजर आए**। वहीं, श्रद्धांजलि स्थल पर लगाए गए पोस्टर में मनीष कुमार को वीर जवान बताते हुए उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति को याद किया गया।
गिरिराज सिंह ने कहा कि मनीष कुमार का बलिदान देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
**विनम्र श्रद्धांजलि। 🇮🇳🙏**
#Begusarai #ManishKumar #ShaheedManish #BSF #GirirajSingh #BegusaraiNews #Shaheed #BiharNews