Exclusive News
मनेर :- रिपोर्टर लड्डु
पटना जिले के मनेर स्थित नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार बस्ती रोड में सार्वजनिक सड़क पर सीढ़ी,चबूतरा इत्यादि बनाकर अतिक्रमण किए जाने के खिलाफ परिषद ने चिन्हित लोगों को नोटिस जारी किया है। कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धार्थ हर्षवर्धन ने बताया कि नोटिस प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर सड़क को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया तो बाध्य होकर नगर पालिका अधिनियम 2007 के सुसंगत धाराओं के तहत विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणकारियों से ₹5000 वसूल किए जाएंगे। साथ ही अतिक्रमण मुक्त करने में होने वाली व्यय की राशि भी उनसे ही वसूल की जाएगी। इधर नोटिस के मिलते ही लोगो के बीच हड़कंप मच गया। उसके बाद लोग खुद ही अपने अतिक्रमण को हटाने लगे हैं। इधर सिटी प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि इसके अलावे कई जगहों को चिन्हित किया जा रहा है। जोकि रास्ते को अतिक्रमण कर अपने कब्जे में कर रखा है। उन लोगों को भी नगर परिषद की ओर से जल्द ही नोटिस मिलेगी। #CityCouncil #PatnaManer #bihar
Maner, Patna | Aug 19, 2026