खेल मैदान के 5.80 करोड़ के टेंडर पर 15 करोड़ की चर्चा! गुड़ामालानी में बड़े दावे और सरकारी दस्तावेजों में अंतर पर उठे सवाल"
गुड़ामालानी में प्रस्तावित खेल स्टेडियम को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। अखबारों में 15 करोड़ रुपए की लागत से "अल्ट्रा मॉडर्न खेल स्टेडियम" बनने के दावों के बाद सरकारी टेंडर दस्तावेज सामने आने से सवाल खड़े हो गए हैं। सरकारी निविदा दस्तावेज के अनुसार "Construction of Sports Stadium at Gudamalani" कार्य की अनुमानित लागत 5.80 करोड़ रुपए दर्शाई गई है। वहीं दूसरी ओर प्रचारित खबरों में स्टेडियम की लागत करीब 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसी अंतर को लेकर विपक्ष के गुड़ामालानी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल ने सवाल उठाए हैं कि आखिर 5.80 करोड़ की स्वीकृति में 15 करोड़ रुपए का आंकड़ा कहां से आया? क्या यह केवल घोषणा और प्रचार तक सीमित है या फिर आगे अतिरिक्त कार्यों के लिए अलग से बजट प्रस्तावित है?