खटीमा के डॉ. अकील को राज्यपाल ने किया सम्मानित, एशियन पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल
खटीमा: सेकेंड एशियन पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश, उत्तराखंड और खटीमा का नाम रोशन करने वाले उप चिकित्सालय खटीमा के चिकित्सक डॉ. अकील को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने राजभवन में सम्मानित किया।
मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित एशियन पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप-2026 में डॉ. अकील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए कांस्य पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल खटीमा बल्कि पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है।
राजभवन में सम्मान मिलने के बाद डॉ. अकील जब उप चिकित्सालय खटीमा पहुंचे तो साथी चिकित्सकों और अस्पताल के स्टाफ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सभी ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
डॉ. अकील की यह उपलब्धि खेल और चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में सामने आई है।
खटीमा के डॉक्टर ने खेल के मैदान में भी बढ़ाया उत्तराखंड का मान! 🥉🇮🇳
#Khatima #Uttarakhand #DrAkeel #AsianParaThrowballChampionship2026 #ParaThrowball #BronzeMedal #GovernorUttarakhand #GurmitSingh #RajBhavan #KhatimaNews #UttarakhandNews #SportsNews #ProudMoment #उत्तराखंड #खटीमा #डॉअकील #एशियनपैराथ्रोबॉल #कांस्यपदक #राज्यपाल #गौरव #UttarakhandLive24