सिवनी जिले में अनुविभागीय अधिकारियों के प्रभार में बदलाव
➖➖
#सिवनी/ शासकीय कार्यों के सुचारू संचालन एवं कार्यालयीन व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती #नेहा_मीना द्वारा जिले में अनुविभागीय अधिकारियों के प्रभार में अस्थायी रूप से बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।
आदेशानुसार श्रीमती पूर्वी तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बरघाट का प्रभार सौंपा गया है। वहीं श्री प्रशांत उइके, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बरघाट को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी का नवीन प्रभार दिया गया है।
इसी क्रम में श्री अभिषेक जैन, परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर सिवनी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरई का प्रभार सौंपा गया है। आदेशानुसार श्री प्रशांत उइके अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी अनुभाग कुरई के लिए रिपोटिंग अधिकारी भी रहेंगे। #seoni #सिवनी #LocalNews #SeoniNews #fbreelsfyp #fbreelsfyp #SeoniNews #seoni
Chhapara, Seoni | Sep 20, 2026