
#पौधारोपण के साथ उसका संरक्षण संवर्धन भी जरूरी:#सजवाण
#चंबा। #ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा वृहद पौधारोपण किया गया। #इस अवसर पर #कांग्रेस के #वरिष्ठ नेता #त्रिलोक सजवाण ने पौधरोपण के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि विकास की दौड़ में जहां पेड़ो का कटान हो रहा है, वहीं पौधारोपण की मुहीम छेड़ी जानी चाहिए जिससे विकास कार्य प्रभावित न हो।
#जिला कांग्रेस के #पूर्व अध्यक्ष #सूरज राणा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर आंगन में पौधरोपण करना चाहिए, जिससे हरा भरा वातावरण हो। #ब्लॉक कांग्रेस के #अध्यक्ष #साब सिंह सजवाण ने कहा कि पौधारोपण के प्रति जनजागरूकता जरूरी जिसके लिए अभियान छेड़ा जाये। #प्रदेश कांग्रेस के #पूर्व सचिव #महेश जोशी ने कहा कि पौधारोपण के साथ पेड़ बचाने को मुहिम छेडी जाए,जहां विकास को बड़ी तादात में पेड़ो को बेरहमी से काटा जा रहा हो वही पौधारोपण को लक्ष्य निर्धारित हो और कागजो में नही धरातल पर कार्य करने की आवश्यकता है। हमें उपहार के रूप मे पौधा देना चाहिए। प्रकृति की पूजा देवता की पूजा है इसका धार्मिक महत्व भी है। #इस अवसर पर नरेंद्र सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह सजवाण, जयश्री सजवान, रितु नेगी, सावित्री सजवाण आदि ने पौधारोपण किया।