सुदरपुरा (ढाढा) के आशुतोष मित्तल बने जिले का गौरव, CA में ऑल इंडिया 16वीं रैंक
ग्राम सुदरपुरा (ढाढा) के आशुतोष मित्तल ने CA परीक्षा में ऑल इंडिया 16वीं रैंक हासिल की
कोटपूतली–बहरोड़ जिले के ग्राम सुदरपुरा (ढाढा) निवासी आशुतोष मित्तल, सुपुत्र हंसराज मित्तल, ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की प्रतिष्ठित ऑल इंडिया परीक्षा में 16वीं रैंक प्राप्त कर जिले और पूरे क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
आशुतोष की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है और यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
इस शानदार सफलता पर क्षेत्रवासियों ने आशुतोष मित्तल को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Kotputli, Alwar | Jun 20, 2026