जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 29 जून को
-------------
कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 29 जून को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित अत्याचार प्रकरणों, पीड़ितों को प्रदत्त राहत एवं पुनर्वास सहायता, लंबित मामलों की स्थिति तथा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। साथ ही संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई एवं लंबित प्रकरणों की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। बैठक में समिति के सदस्यों तथा संबंधित अधिकारियों से उपस्थिति का अनुरोध किया गया है।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
#mauganj