कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक कंप्यूटर ऑपरेटर को 18 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी द्वारा नगर परिषद के एक ठेकेदार से काम के बिल पास करवाने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। जब आरोपी बार बार ठेकेदार को पैसे देने के लिए कह रहा था और बिल पास करने की बात कह रहा था तो इस संबंध में ठेकेदार ने तंग आकर ACB को शिकायत दी। एसीबी टीम ने जाल बिछाया और ठेकेदार को रुपए देने के लिए आरोपी के पास भेज दिया। जैसे ही आरोपी रुपए लेने लगा तो टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी से नकदी बरामद कर ली गई। एसीबी की टीम द्वारा आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसने नगर परिषद के म्यूनिसिपल इंजीनियर वरुण शर्मा के कहने पर रुपए मांगे थे। फिलहाल वरुण शर्मा मौके पर नहीं मिले। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम एमई की भूमिका की मामले में जांच कर रही
The KurukshetraNayab SainiKurukshetra News कुरुक्षेत्र