Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ

कांवड़ यात्रा में सिविल डिफेंस वार्डनों ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान, सात प्रमुख शिव मंदिरों में प्रशासन का किया सहयोग बरेली। सावन के पहले सोमवार पर कांवड़ यात्रियों की भारी भीड़ के बीच बरेली सिविल डिफेंस के वार्डनों ने प्रशासन के साथ मिलकर सात प्रमुख शिव मंदिरों में व्यवस्थाएं संभालीं। जिलाधिकारी एवं नियंत्रक के निर्देशानुसार, उप नियंत्रक राकेश मिश्र के मार्गदर्शन तथा चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ के नेतृत्व में सुबह छह बजे से वार्डनों ने जलाभिषेक कराने में प्रशासन का सहयोग किया। यह ड्यूटी देर रात तक जारी रही। वार्डनों की तैनाती बाबा वनखंडीनाथ, अलखनाथ, धोपेश्वरनाथ, त्रिवटीनाथ, तपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ और बाबा पशुपतिनाथ मंदिर में की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की कतारों का प्रबंधन, आवागमन सुचारु रखने तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सहयोग किया गया। सिविल लाइंस प्रभाग के प्रभागीय वार्डन दिनेश यादव, बारादरी प्रभाग के प्रभागीय वार्डन संजय पाठक, अलखनाथ प्रभाग के उप प्रभागीय वार्डन हरीश भल्ला सहित शिवलेश चंद्र पांडेय, कंवलजीत सिंह, अनिल शर्मा और कलीम हैदर सैफी ने विभिन्न मंदिरों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात वार्डनों का उत्साहवर्धन किया और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया। इसके अलावा मीरगंज, नवाबगंज, आंवला और बहेड़ी तहसीलों में भी सिविल डिफेंस के वार्डनों ने स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाएं संभालीं। सहायक उप नियंत्रक प्रमोद डागर और पंकज कुदेशिया पूरे दिन सभी टीमों से लगातार संपर्क बनाए रहे। #bareilly #BAREILLYNEWS #bareillycity #upnewstoday

Bareilly, Bareilly | Aug 4, 2026

MORE NEWS

कांवड़ यात्रा में सिविल डिफेंस वार्डनों ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान, सात प्रमुख शिव मंदिरों में प्रशासन का किया सहयोग बरेली। सावन के पहले सोमवार पर कांवड़ यात्रियों की भारी भीड़ के बीच बरेली सिविल डिफेंस के वार्डनों ने प्रशासन के साथ मिलकर सात प्रमुख शिव मंदिरों में व्यवस्थाएं संभालीं। जिलाधिकारी एवं नियंत्रक के निर्देशानुसार, उप नियंत्रक राकेश मिश्र के मार्गदर्शन तथा चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ के नेतृत्व में सुबह छह बजे से वार्डनों ने जलाभिषेक कराने में प्रशासन का सहयोग किया। यह ड्यूटी देर रात तक जारी रही। वार्डनों की तैनाती बाबा वनखंडीनाथ, अलखनाथ, धोपेश्वरनाथ, त्रिवटीनाथ, तपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ और बाबा पशुपतिनाथ मंदिर में की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की कतारों का प्रबंधन, आवागमन सुचारु रखने तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सहयोग किया गया। सिविल लाइंस प्रभाग के प्रभागीय वार्डन दिनेश यादव, बारादरी प्रभाग के प्रभागीय वार्डन संजय पाठक, अलखनाथ प्रभाग के उप प्रभागीय वार्डन हरीश भल्ला सहित शिवलेश चंद्र पांडेय, कंवलजीत सिंह, अनिल शर्मा और कलीम हैदर सैफी ने विभिन्न मंदिरों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात वार्डनों का उत्साहवर्धन किया और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया। इसके अलावा मीरगंज, नवाबगंज, आंवला और बहेड़ी तहसीलों में भी सिविल डिफेंस के वार्डनों ने स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाएं संभालीं। सहायक उप नियंत्रक प्रमोद डागर और पंकज कुदेशिया पूरे दिन सभी टीमों से लगातार संपर्क बनाए रहे। #bareilly #BAREILLYNEWS #bareillycity #upnewstoday - Bareilly News