प्रमोशन के छह महीने बाद 37 अफसरों का कर दिया डिमोशन
वाराणसी।आईएमएस बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के नर्सिंग अफसरों पर एक बार फिर से विवाद हुआ है। छह महीने पहले जिन नर्सिंग अफसरों को प्रमोशन दिया गया था, उसमें 37 का डिमोशन कर दिया गया है। इससे नर्सिंग अधिकारियों में नाराजगी है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर भारत सरकार की आरक्षण नीति, 200-पॉइंट रोस्टर और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के दिशा-निर्देशों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कुलपति और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को ज्ञापन देकर इस मामले की तत्काल उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
#LetestUpdate #LETESTNEWS #VaranasiNews #पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख 👇👇