Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, रोहतक के संस्कृत विभाग के शोधार्थी अजय शास्त्री को "ज्योतिष वेदाङ्ग का विश्लेषणात्मक अध्ययन : वर्तमान परिप्रेक्ष्य के संदर्भ में" विषय पर शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर पीएच.डी. की उपाधि से अलंकृत किया गया है। यह शोध कार्य डॉ. बबलू शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। ​इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) बी. एम. यादव, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. जगदीश भारद्वाज एवं शोध निर्देशक डॉ. बबलू शर्मा ने उन्हें बधाई दी और कहा कि यह शोध ज्योतिष शास्त्र के वर्तमान संदर्भों को समझने में एक सार्थक योगदान सिद्ध होगा। ​अपनी सफलता पर डॉ. अजय शास्त्री ने कहा, "यह उपलब्धि माँ भगवती की असीम कृपा, पूज्य गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा परिवार के सतत सहयोग का परिणाम है।" ​बता दें कि गुरुकुल से अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद डॉ. शास्त्री ने महर्षि पाणिनि यूनिवर्सिटी, उज्जैन से शास्त्री व ज्योतिष से आचार्य किया है और वर्तमान में वे रेवाड़ी में ज्योतिष संस्थान का संचालन कर रहे हैं। ​समस्त परिजनों व शुभचिंतकों की ओर से डॉ. अजय शास्त्री को हार्दिक बधाई! 💐 ​#PhD #SanskritDepartment #VedangaJyotish #Achievements #BMU #RohtakNews #Rewari

Rewari, Rewari | Jul 25, 2026

MORE NEWS