काशी आने वाले पर्यटकों की मौज! सड़कों पर मिलेगा फ्री वाई-फाई और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट
🔸 स्मार्ट काशी का निर्माण: बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी को पूरी तरह 'स्मार्ट' बनाने की तैयारी तेज हो गई है।
🔸 पर्यटकों के लिए प्रीमियम सुविधाएं: वाराणसी स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को सड़कों पर ही फ्री वाई-फाई, मुफ्त मोबाइल चार्जिंग और एयर कंडीशंड सिटिंग एरिया जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
🔸 स्मार्ट पब्लिक फैसिलिटी सेंटर: इस योजना के लिए शहर के 18 व्यस्त और प्रमुख चौराहों व इलाकों को चिन्हित कर वहाँ 'स्मार्ट पब्लिक फैसिलिटी सेंटर' बनाए जाएंगे।
🔸 PPP मॉडल पर इन सेंटर्स का निर्माण किया जाएगा।
✅ प्रोजेक्ट की लागत:
🔸 एक सेंटर को बनाने में करीब 35 लाख रुपये का खर्च आएगा।
🔸 पूरे प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत 6.3 करोड़ रुपये होगी।
🔸 अतिरिक्त सुविधाएं: इन सेंटर्स पर बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ दैनिक जरूरत के सामानों की दुकानें भी उपलब्ध होंगी।
Follow for more updates @NamostuteKashi
#NamostuteKashi #Varanasi #VaranasiNews #Tourist #FacilityCenter
Sadar, Varanasi | Jun 14, 2026