⬇️पिथौरागढ़ के शिक्षाविद् विप्लव भट्ट सम्मानित, 'नन्ही चौपाल' पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान⬇️
देहरादून में भाजपा उत्तराखंड प्रदेश के एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित 'समन्वय एवं विकास सम्मेलन' में पिथौरागढ़ के शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता विप्लव भट्ट को शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उनके नवाचारपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उत्तराखंड के 15 विशिष्ट व्यक्तित्वों में उनका चयन हुआ।
विप्लव भट्ट की 'नन्ही चौपाल' पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास, वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के कई शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।