
सिरसा के राजिंदर ने पाकिस्तान के रोके आक्रामक हमले:ग्रामीण बोले-स्वर्ण पदक की उम्मीद, एशियन गेम्स हॉकी में भारत फाइनल में पहुंचा....
एशियन गेम्स हॉकी सेमीफाइनल में भारत की हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। इस टीम के युवा मिडफील्डर राजिंदर सिंह सिरसा जिले के रहने वाले हैं। भारतीय टीम की इस जीत से रानियां क्षेत्र के संत नगर उनके गांव में खुशी का माहौल है।
हॉकी प्लेयर राजिंदर सिंह पाकिस्तान के खिलाफ सेमी फाइनल मुकाबले में भी मैदान पर उतरे थे। भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने से संत नगर समेत पूरे इलाके के खेल प्रेमियों को स्वर्ण पदक की उम्मीद है। इस जीत के बाद भारतीय टीम और राजिंदर सिंह के ओलिंपिक क्वालीफाई के लिए रास्ते खुल जाएंगे। भारतीय टीम हॉकी वर्ल्ड कप में पदक जीत नहीं पाई थी।
भारत की ओर से खिलाड़ी अभिषेक ने आखिरी पलों में टीम के लिए निर्णायक गोल दागा, जिससे टीम जीती। आज वीरवार को दोनों टीमों के बीच ये मैच खेला गया। राजिंदर ने पाकिस्तान के खिलाफ मिडफील्ड के तौर पर विपक्षी टीम के आक्रामक हमले रोकने में अहम भूमिका निभाई। दक्षिण कोरिया टीम के खिलाफ भी आखिरी मिनट में गोल दागकर टीम को शानदार जीत दिलाई थी।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala
#milk #strike #haryana #farmer #hikerate #milkpricehike
Sirsa, Sirsa | Oct 2, 2026