बिहार में सरकारी ‘गुरुजी’ पर सख्त डंडा: ट्यूशन-कोचिंग करते पकड़े गए तो सीधे नौकरी खत्म।
Nawada, Nawada | Jun 11, 2026 रिपोर्ट: Sonu Singh Journalist* बिहार सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए बड़ा कदम उठाते हुए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के प्राइवेट कोचिंग और ट्यूशन पढ़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। शिक्षा विभाग के इस सख्त आदेश के अनुसार अब कोई भी शिक्षक स्कूल के बाहर कोचिंग संस्थान, कमर्शियल सेंटर या घर पर ट्यूशन नहीं पढ़ा सकेगा। नियम का उल्लंघन करने पर इसे सेवा शर्तों का उल्लंघन मानते हुए कड़ी कार्रवाई, सस्पेंशन और नौकरी तक चली जाएगी । #NawadaNewsTak