Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

पुनेश विश्नोई की मौत के बाद बढ़ा विवाद, एफआईआर की मांग पर दूसरे दिन भी धरना जारी **बालोतरा।** गुड़ामालानी थाना क्षेत्र में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और पुलिस की कार्रवाई के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में पुनेश विश्नोई की मौत के बाद विवाद गहरा गया है। मृतक के परिजनों और समाज के लोगों ने एफआईआर दर्ज करने एवं जांच से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी गुड़ामालानी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना जारी रखा। जानकारी के अनुसार सोमवार को एएनटीएफ और पुलिस से बचने के दौरान शराब से भरी एक कार आमलियाला-भैडाणा मार्ग पर खेजड़ी के पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में रावली नाड़ी निवासी 22 वर्षीय पुनेश विश्नोई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी सांचौर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं उसके साथी प्रवीण को पुलिस ने हिरासत में लेकर कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की। हादसे के बाद पोस्टमार्टम को लेकर सांचौर में भी पुलिस और परिजनों के बीच विवाद हो गया। बाद में परिजन शव को गुड़ामालानी ले आए और थाना परिसर में रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर रात तक एसडीएम भंवरलाल विश्नोई और पुलिस अधिकारियों ने समझाइश की, जिसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें एफआईआर की प्रति और प्रारंभिक जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई जाती, तब तक वे पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। उनका आरोप है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से दिए जाने वाले तथ्यों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। प्रशासन लगातार परिजनों से वार्ता कर मामले का समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है। वहीं अस्पताल परिसर में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Tinwari, Jodhpur | Jul 7, 2026