
गिरिडीह: गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के भीखोडीह निवासी नीरज हाजरा, जो बीते 4 जुलाई से लापता थे, उनका श"व बिहार के जमुई जिले के बिचकोड़वा जंगल से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है।
घटना के विरोध में शनिवार सुबह से ही परिजनों और ग्रामीणों ने चितरडीह पहाड़ी के समीप जमुआ-पचंबा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं।
मृतक के परिजनों ने मामले को ह"त्या बताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और काति"लों को कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फां"सी दिए जाने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि नीरज हाजरा की मौ"त संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
घटना की सूचना मिलने पर जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नेता कामेश्वर पासवान घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रित स्थिति बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
#Giridih #GiridihNews #Jamua #Bikhodih
#giridihviews