बालेसर क्षेत्र के राईसर गांव निवासी, भारतीय सेना के सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक सूबेदार जबर सिंह जी (84 वर्ष) का मंगलवार को निधन हो गया।
सूबेदार साहब ने भारत-चीन युद्ध 1962 एवं भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 में मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने अदम्य साहस, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। उनका जीवन देशभक्ति, अनुशासन और सेवा का प्रेरणास्रोत रहेगा।
आज उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। राष्ट्र उनकी सेवाओं का सदैव ऋणी रहेगा।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति। 🙏