विधायकों से अनुभवी चेहरों को बनाएंगे विस प्रभारी
लखनऊ: भाजपा अपने चुनावी प्रबंधन को धार देती रहती है। पार्टी का चुनावी रोडमैप तैयार है। पार्टी की ओर से प्रदेश इकाई और क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा होते ही विधान सभा क्षेत्रों में ऐसे चेहरों को प्रभारी बनाकर भेजा जाएगा, जिनका अनुभव विधायक या संभावित प्रत्याशियों से ज्यादा होगा।
प्रभारी क्षेत्रों की राजनीतिक नब्ज टटोलेंगे। मुद्दों की खदबदाहट परखेंगे। यह भी बताएंगे कि कौन से स्थानीय मुद्दे जीत की संभावनाएं बढ़ाएंगे और किस चेहरे पर दांव लगाना फायदेमंद रहेगा। चुनावी टास्क सभी मोर्चों को भी दिया जाएगा।
पिछली बार भूपेन्द्र चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष रहते मार्च 2023 में प्रदेश इकाई बनाई थी। प्रदेश इकाई में कई चेहरे दस साल से ज्यादा समय से हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा के पीडीए की धार के सामने न भाजपा का संगठन करिश्मा कर सका और न ही जनप्रतिनिधियों का प्रदर्शन बेहतर रहा। भाजपा तभी से मिशन-2027 के लिए जुट गई थी।
#LETESTNEWS #LetestUpdate 👇👇