Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

**जनता दर्शन में असहाय महिला को डीएम ने दिलाई सरकारी योजनाओं की सौगात** **अंत्योदय कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड के दिए निर्देश, दिव्यांग को इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का आदेश** **देवरिया, 15 जुलाई।** जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में आए फरियादियों की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशील निस्तारण करते हुए जरूरतमंदों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एक असहाय महिला और एक दिव्यांग व्यक्ति की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। जनता दर्शन में भाटपाररानी तहसील के बेलपार पंडित गांव निवासी सोनी देवी अपनी पुत्री के साथ जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में उनके पति की मृत्यु हो चुकी है और परिवार के भरण-पोषण का कोई साधन नहीं है। वह अपनी बुजुर्ग सास के साथ अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन कर रही हैं। उन्होंने अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। महिला की स्थिति सुनने के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रोबेशन विभाग को निराश्रित महिला पेंशन एवं उनकी पुत्री को कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिलाने, जिला समाज कल्याण अधिकारी को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की कार्रवाई करने, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा जिला पूर्ति अधिकारी को अंत्योदय राशन कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सोनी देवी को बेटी मानसी की नियमित शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि उसकी पढ़ाई किसी भी हाल में बाधित नहीं होनी चाहिए। इसी दौरान थाना सुरौली क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी दिव्यांग रविंद्र यादव ने इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए आवेदन दिया। इस पर जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को उन्हें शीघ्र इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि जनता दर्शन में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को अधिकारी पूरी गंभीरता से सुनें और उसका वास्तविक, गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास होना चाहिए कि प्रत्येक फरियादी संतुष्ट होकर लौटे और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे।

Salempur, Deoria | Jul 15, 2026

MORE NEWS

देवरिया: 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत डायट परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण

देवरिया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत रामपुर कारखाना स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर डायट परिवार, डीएलएड प्रशिक्षु, परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं तथा जनपद के सभी एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं, बल्कि पौधों को वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण और संवर्धन करना भी है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं समस्त स्टाफ, अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अलावा डायट के प्रवक्ता अनिल कुमार तिवारी, जितेन्द्र कुमार, आफताब अहमद, दिलीप गौंड, सीमा कुमारी, कार्यालय सहायक सत्यम श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार मौर्य, एसआरजी आदित्य नारायण, एआरपी अग्निवेश दीक्षित, सत्यनारायण मणि, संदीप जायसवाल, भगवती द्विवेदी, उपेन्द्र उपाध्याय, सगीर अहमद, केशव कुमार, परशुराम यादव, सतीश मिश्र, राकेश सिंह, गोविन्द सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

#Deoria #EkPedMaaKeNaam #TreePlantation #Environment #DIETDeoria #DailyUPLive

देवरिया: 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत डायट परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण देवरिया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत रामपुर कारखाना स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर डायट परिवार, डीएलएड प्रशिक्षु, परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं तथा जनपद के सभी एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं, बल्कि पौधों को वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण और संवर्धन करना भी है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं समस्त स्टाफ, अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अलावा डायट के प्रवक्ता अनिल कुमार तिवारी, जितेन्द्र कुमार, आफताब अहमद, दिलीप गौंड, सीमा कुमारी, कार्यालय सहायक सत्यम श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार मौर्य, एसआरजी आदित्य नारायण, एआरपी अग्निवेश दीक्षित, सत्यनारायण मणि, संदीप जायसवाल, भगवती द्विवेदी, उपेन्द्र उपाध्याय, सगीर अहमद, केशव कुमार, परशुराम यादव, सतीश मिश्र, राकेश सिंह, गोविन्द सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। #Deoria #EkPedMaaKeNaam #TreePlantation #Environment #DIETDeoria #DailyUPLive

Salempur, Deoria | Jul 16, 2026

भटनी लल्लन चौराहे के समीप ई रिक्शा हुआ दुर्घनाग्रस्त
विस्तृत खबर की प्रतीक्षा

भटनी लल्लन चौराहे के समीप ई रिक्शा हुआ दुर्घनाग्रस्त विस्तृत खबर की प्रतीक्षा

Salempur, Deoria | Jul 16, 2026

मोटू पतलू भी अब देवरिया पोस्ट के साथ...!

मोटू पतलू भी अब देवरिया पोस्ट के साथ...!

Salempur, Deoria | Jul 16, 2026