कलकत्ता। वर्ध्दमान के जीवा ज्वेलरी शाँप मिलधपुर वर्द्धमान से 09 अपराधकर्मी के व्दारा डकैती कर सोना और हीरा के गहने साथ ले गए थे।पुलिस ने सीसीटीवी विडियों फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुए बंगाल पुलिस STF और झरोखर थाना के पुलिस टीम के सहयोग से पूर्वी चम्पारण के झरोखर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गाँव निवासी पन्नीलाल यादव का पुत्र रोमन कुमार को लूट के गहने के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।