राष्ट्र प्रथम' भाजपा की पहचान : मुख्यमंत्री
लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब देश का हर गांव, हर नगर और हर जिला आत्मनिर्भर बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए पंच प्रण का मार्ग दिखाया है। इसमें गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, विरासत पर गर्व, सामाजिक एकता, नागरिक कर्तव्य और राष्ट्र सुरक्षा के प्रति सम्मान प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की यह कहकर आलोचना की कि कांग्रेस के लिए गांधी परिवार और सपा के लिए सैफई परिवार ही सबसे महत्वपूर्ण रहा है, जबकि भाजपा की राजनीति 'राष्ट्र प्रथम' के सिद्धांत पर आधारित है। सत्ता से बाहर होने के बाद दोनों दल जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को झांसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
#LucknowNews #लेटेस्टअपडेट #LETESTNEWS 👇👇