शौर्य संकल्प योजना-2026 के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर अग्निवीर एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले सतना जिले के 13 युवाओं को सोमवार को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह, एसडीएम श्री जितेंद्र वर्मा, सीईओ जनपद श्री अशोक मिश्रा, श्री राहुल पाण्डेय,सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग श्री के. के.शुक्ला तथा इंजीनियर मनोहर कुमार उपस्थित रहे।