समस्तीपुर में गंगा का जलस्तर 46.85 मीटर पहुंचा, यह खतरे के निशान 45.50 मीटर से 1.35 मीटर अधिक है, सड़कों पर चढ़ा गंगा-वाया नदी का पानी
मोहिउद्दीननगर प्रखंड के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी तेजी से नये इलाकों में फैल रहा है, इससे हजारों की आबादी प्रभावित होने लगी है
कई गांव चारों तरफ से गंगा के पानी से घिर गये हैं, जबकि कई प्रमुख सड़कों पर पानी चढ़ जाने से आवागमन प्रभावित हुआ है, जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए करीब डेढ़ दर्जन विद्यालयों को भी बंद कर दिया गया है
#Samastipur #Mohiuddinnagar #Flood #gangaaarti