24 घंटे में पुलिस का एक्शन! चोरी की पत्थर कटाई मशीन बरामद, आरोपी गिरफ्तार
सिरसा: सिरसा पुलिस ने पत्थर कटाई मशीन चोरी के मामले का महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। जेजे कॉलोनी चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मशीन भी बरामद कर ली।
पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की। अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। #sirsa #haryana #police #crimeupdate #breakingnews