Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
Sambalpur

सोहागपुर: मलेरिया से बचाव हेतु जागरूकता अभियान, पोस्टर पम्पलेट वितरित

MORE NEWS

💠सांसद दर्शन सिंह चौधरी के प्रयासों से टैगोर विद्यानिकेतन स्कूल का संचालन पुनः प्रारंभ

➡️एनटीपीसी परिसर, पथरौटा (सिवनी मालवा) स्थित टैगोर विद्यानिकेतन स्कूल को बंद किए जाने के प्रस्ताव के संबंध में स्थानीय नागरिकों, विद्यालय के एलुमनी (पूर्व छात्र-छात्राओं) एवं अभिभावकों ने सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी को विषय से अवगत कराया।

सांसद श्री चौधरी जी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन एवं पीडब्ल्यूडी विभाग को संयुक्त निरीक्षण के निर्देश दिए। निरीक्षण में विद्यालय भवन सुरक्षित एवं आगामी एक वर्ष तक संचालन योग्य पाया गया, जिसके उपरांत आज से विद्यालय में पूर्व की भाँति नियमित कक्षाओं का संचालन पुनः प्रारंभ कर दिया गया। इससे 317 से अधिक विद्यार्थियों की शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रहेगी।

सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी के त्वरित प्रयासों एवं सकारात्मक पहल से विद्यालय का संचालन पुनः प्रारंभ हो सका। इसके लिए स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सिवनी मालवा विधायक श्री प्रेम शंकर वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Darshan Singh Choudhary Department of School Education, Madhya Pradesh Department of Higher Education, Madhya Pradesh

💠सांसद दर्शन सिंह चौधरी के प्रयासों से टैगोर विद्यानिकेतन स्कूल का संचालन पुनः प्रारंभ ➡️एनटीपीसी परिसर, पथरौटा (सिवनी मालवा) स्थित टैगोर विद्यानिकेतन स्कूल को बंद किए जाने के प्रस्ताव के संबंध में स्थानीय नागरिकों, विद्यालय के एलुमनी (पूर्व छात्र-छात्राओं) एवं अभिभावकों ने सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी को विषय से अवगत कराया। सांसद श्री चौधरी जी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन एवं पीडब्ल्यूडी विभाग को संयुक्त निरीक्षण के निर्देश दिए। निरीक्षण में विद्यालय भवन सुरक्षित एवं आगामी एक वर्ष तक संचालन योग्य पाया गया, जिसके उपरांत आज से विद्यालय में पूर्व की भाँति नियमित कक्षाओं का संचालन पुनः प्रारंभ कर दिया गया। इससे 317 से अधिक विद्यार्थियों की शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रहेगी। सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी के त्वरित प्रयासों एवं सकारात्मक पहल से विद्यालय का संचालन पुनः प्रारंभ हो सका। इसके लिए स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सिवनी मालवा विधायक श्री प्रेम शंकर वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Darshan Singh Choudhary Department of School Education, Madhya Pradesh Department of Higher Education, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

💠 कन्या विद्यालय में सिंगल यूज़ प्लास्टिक उन्मूलन एवं वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

➡️ नर्मदापुरम कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद सोहागपुर द्वारा नगर के शासकीय कन्या विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक उन्मूलन एवं ठोस अपशिष्ट (वेस्ट) प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम में छात्राओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसके उपयोग से बचने की अपील की गई। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की वैज्ञानिक प्रक्रिया, गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, पुनः उपयोग (Reuse) एवं पुनर्चक्रण (Recycle) के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

➡️ इस दौरान विद्यार्थियों को अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग कम करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh General Administration Department, MP Jansampark Madhya Pradesh  Department of Higher Education, Madhya Pradesh

💠 कन्या विद्यालय में सिंगल यूज़ प्लास्टिक उन्मूलन एवं वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ➡️ नर्मदापुरम कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद सोहागपुर द्वारा नगर के शासकीय कन्या विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक उन्मूलन एवं ठोस अपशिष्ट (वेस्ट) प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम में छात्राओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसके उपयोग से बचने की अपील की गई। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की वैज्ञानिक प्रक्रिया, गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, पुनः उपयोग (Reuse) एवं पुनर्चक्रण (Recycle) के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। ➡️ इस दौरान विद्यार्थियों को अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग कम करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। #narmadapuram CM Madhya Pradesh General Administration Department, MP Jansampark Madhya Pradesh Department of Higher Education, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

💠 बालागंज में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 38 पेटी अवैध देशी-विदेशी मदिरा जब्त

💠 कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

➡️कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री साईं कृष्ण थोटा के मार्गदर्शन में नवागत जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी की टीम ने शुक्रवार को आबकारी विभाग द्वारा नर्मदापुरम शहर के बालागंज क्षेत्र में आकस्मिक दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत आरोपी संगीता पत्नी महेंद्र मेषकर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर 33 पेटी देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त की गई। वहीं एक अन्य स्थान पर गुड्डी बाई पत्नी ब्रह्मा मेषकर के विरुद्ध धारा 34(1)(क) के अंतर्गत प्रकरण कायम कर 5 पेटी देशी मदिरा बरामद की गई।

➡️ दोनों प्रकरणों में कुल 38 पेटी देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 65 हजार रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई वृत्त प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश अहिरवार के नेतृत्व में संपन्न हुई। अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राहुल कुमार ढोके तथा आबकारी उपनिरीक्षक श्री अशोक माहोरे, श्री अभिलाष पाठक एवं श्री के.के. पड़रिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

➡️ कार्रवाई में आबकारी विभाग के मुख्य आरक्षक श्री रघुवीर प्रसाद निमोदा, श्री दुर्गाप्रसाद माँझी तथा आरक्षक श्री मदन रघुवंशी, श्री धर्मेंद्र बारंगे, श्री राजेश गौर, श्री सुरेश सिकेरिया, श्री दुर्गेश पठारिया एवं सुश्री भावना यादव सहित पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक श्री नेश राम उइके तथा आरक्षक श्री नीरज, श्री सचिन, श्री आकाश एवं श्री दीपक का सराहनीय सहयोग रहा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध इस प्रकार की सघन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

💠 बालागंज में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 38 पेटी अवैध देशी-विदेशी मदिरा जब्त 💠 कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज ➡️कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री साईं कृष्ण थोटा के मार्गदर्शन में नवागत जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी की टीम ने शुक्रवार को आबकारी विभाग द्वारा नर्मदापुरम शहर के बालागंज क्षेत्र में आकस्मिक दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत आरोपी संगीता पत्नी महेंद्र मेषकर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर 33 पेटी देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त की गई। वहीं एक अन्य स्थान पर गुड्डी बाई पत्नी ब्रह्मा मेषकर के विरुद्ध धारा 34(1)(क) के अंतर्गत प्रकरण कायम कर 5 पेटी देशी मदिरा बरामद की गई। ➡️ दोनों प्रकरणों में कुल 38 पेटी देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 65 हजार रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई वृत्त प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश अहिरवार के नेतृत्व में संपन्न हुई। अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राहुल कुमार ढोके तथा आबकारी उपनिरीक्षक श्री अशोक माहोरे, श्री अभिलाष पाठक एवं श्री के.के. पड़रिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ➡️ कार्रवाई में आबकारी विभाग के मुख्य आरक्षक श्री रघुवीर प्रसाद निमोदा, श्री दुर्गाप्रसाद माँझी तथा आरक्षक श्री मदन रघुवंशी, श्री धर्मेंद्र बारंगे, श्री राजेश गौर, श्री सुरेश सिकेरिया, श्री दुर्गेश पठारिया एवं सुश्री भावना यादव सहित पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक श्री नेश राम उइके तथा आरक्षक श्री नीरज, श्री सचिन, श्री आकाश एवं श्री दीपक का सराहनीय सहयोग रहा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध इस प्रकार की सघन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

💠कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम तालनगरी में चला विशेष स्वच्छता अभियान

➡️ आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में जलभराव एवं संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत तालनगरी में जलभराव एवं गंदगी की समस्या की रोकथाम के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत सचिव श्री मेघश्याम वर्मा एवं सरपंच श्री दुलीचंद दायमा के नेतृत्व में ग्राम के प्रमुख मार्गों, नालियों तथा सार्वजनिक स्थलों की व्यापक साफ-सफाई कराई गई। अभियान के दौरान नालियों में जमा कचरा एवं गाद को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाया गया, जिससे वर्षा के दौरान पानी का ठहराव न हो तथा ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।

अभियान में पंचायत के कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने भी श्रमदान कर सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान ग्रामीणों से अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की गई। ग्राम पंचायत द्वारा बताया गया कि वर्षाकाल में जलजनित बीमारियों की रोकथाम, स्वच्छ वातावरण के संरक्षण तथा जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार के स्वच्छता अभियान निरंतर संचालित किए जाएंगे। ग्रामवासियों ने भी अभियान की सराहना करते हुए स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर ग्राम के निर्माण में अपना सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Labour, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

💠कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम तालनगरी में चला विशेष स्वच्छता अभियान ➡️ आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में जलभराव एवं संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत तालनगरी में जलभराव एवं गंदगी की समस्या की रोकथाम के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत सचिव श्री मेघश्याम वर्मा एवं सरपंच श्री दुलीचंद दायमा के नेतृत्व में ग्राम के प्रमुख मार्गों, नालियों तथा सार्वजनिक स्थलों की व्यापक साफ-सफाई कराई गई। अभियान के दौरान नालियों में जमा कचरा एवं गाद को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाया गया, जिससे वर्षा के दौरान पानी का ठहराव न हो तथा ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके। अभियान में पंचायत के कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने भी श्रमदान कर सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान ग्रामीणों से अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की गई। ग्राम पंचायत द्वारा बताया गया कि वर्षाकाल में जलजनित बीमारियों की रोकथाम, स्वच्छ वातावरण के संरक्षण तथा जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार के स्वच्छता अभियान निरंतर संचालित किए जाएंगे। ग्रामवासियों ने भी अभियान की सराहना करते हुए स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर ग्राम के निर्माण में अपना सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Labour, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026

#सोहागपुर में किसानों के हक में बुलंद हुई आवाज़, कांग्रेस का विशाल धरना-प्रदर्शन

#सोहागपुर में किसानों के हक में बुलंद हुई आवाज़, कांग्रेस का विशाल धरना-प्रदर्शन

Hoshangabad Nagar, Hoshangabad | Jul 3, 2026