एसपी ने 9 उपनिरीक्षकों के किए तबादले, अकबरपुर कस्बा चौकी प्रभारी बदले
कानपुर देहात। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने 9 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। प्रशासनिक आवश्यकता के तहत किए गए इन तबादलों में कई महत्वपूर्ण थानों और चौकियों पर नए प्रभारियों की तैनाती की गई है।
तबादला सूची के अनुसार अकबरपुर कस्बा चौकी प्रभारी अभिषेक चौहान को गजनेर थाने में उपनिरीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं आनंद शर्मा को अकबरपुर कस्बा चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है। नए तैनात उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नवीन कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।